कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज, बर्फबारी में खेलते नजर आए राहुल और प्रियंका

145 दिन पहले कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Congress Bharat Jodo Yatra) श्रीनगर में समापन हो गया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा का 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए करीब 4,000 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचकर समापन हुआ।
इस दौरान कांग्रेस आज श्रीनगर (Srinagar) के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम ( Sher-e-Kashmir Stadium) में एक बड़ी रैली करने जा रही है, इस रैली के जरिये कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) और विपक्षी एकता की सफलता दिखाना चाहती है, इसके लिए कांग्रेस ने 23 पार्टियों को रैली (Congress Rally) में शामिल होने का न्यौता दिया है। लेकिन राहुल गांधी के आह्वान पर विपक्षी दलों के कितने नेता श्रीनगर पहुंच रहे हैं? अभी स्पष्ट नहीं है।
कांग्रेस ने जिन 23 पार्टियों को न्योता भेजा है, उनमें से 9 पार्टियों ने रैली से किनारा कर लिया है। वहीं इस रैली में 13 पार्टियां हिस्सा लेंगी। इस बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे श्रीनगर में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भारत जोड़ो यात्रा स्मारक का अनावरण करेंगे। बाद में एसके स्टेडियम में जनसभा भी होगी। वहीं श्रीनगर में भारी बर्फबारी हो रही है।
इस दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ बर्फ में खेलते नजर आए। इस दौरान प्रियंका गांधी ने भी बर्फबारी का लुत्फ उठाया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीरों में राहुल (Rahul Gandhi) और प्रियंका (Priyanka Gandhi) बर्फ में काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे पर बर्फ फेंक रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका पीछे से राहुल का हाथ पकड़कर उनके सिर पर स्नोबॉल फेंक रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता भी राहुल-प्रियंका के सिर पर मुट्ठी भर बर्फ बरसाते नजर आ रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS