Bharat Jodo Yatra 2.0 दिसंबर से होगी शुरू, जानें इस बार कहां से कहां तक पैदल चलेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra 2.0 दिसंबर से होगी शुरू, जानें इस बार कहां से कहां तक पैदल चलेंगे राहुल गांधी
X
Congress Bharat Jodo Yatra 2.0: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे अगले महीने आएंगे। चुनावों के नतीजे आने के साथ ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी, क्योंकि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की शुरुआत करने वाली है, तो चलिए जान लेते हैं कि कांग्रेस के दूसरे चरण की यात्रा कहां से शुरु होगी और कहां खत्म होगी।

Bharat Jodo Yatra 2.0: कांग्रेस इन दिनों जहां विधानसभा चुनाव होने वाले राज्यों में जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की भी तैयारी कर रही है। जी हां, कांग्रेस जल्द ही लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए मैदान में उतरने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने यानी दिसंबर में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण के शुरु होने की संभावना है। इस यात्रा के अगले साल फरवरी तक संपन्न होने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश से शुरू होगी यात्रा

जानकारी के मुताबिक यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से शुरू होगी और महात्मा गांधी के जन्म स्थान गुजरात के पोरबंदर में समाप्त होने की उम्मीद है। यानी इस बार की यात्रा पूर्व से पश्चिम तक निकाली। गौरतलब है कि कांग्रेस की पहली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी (दक्षिण) से कश्मीर (उत्तर) तक थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूर्व से पश्चिम तक एक और भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का आग्रह किया था।

हाइब्रिड तरीके से पूरी की जाएगी ये यात्रा

बता दें कि पहली कन्याकुमारी (दक्षिण) से कश्मीर (उत्तर) तक थी। कांग्रेस की पहली भारत जोड़ो यात्रा भी राहुल गांधी की अगुवाई में निकली थी और दूसरी यात्रा भी उन्ही के अगुवाई में निकलेगी। राहुल गांधी की पहली यात्रा में लगभग 5 महीने का समय लगा था। लेकिन इस बार की यात्रा में हाइब्रिड तरीके से पूरा करने का फैसला किया है। क्योंकि माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले पैदल यात्रा को पूरा कर पाना संभव नहीं है।

कुछ क्षेत्रों में वाहनों के माध्यम से की जाएगी यात्रा

अगर यात्रा राहुल गांधी पैदल पूरी करना चाहते हैं तो मार्च के पहले यह संभव नहीं है। इसलिए इस बार कुछ क्षेत्रों को कवर करने के लिए राहुल गांधी वाहनों या नावों के माध्यम से यात्रा कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार प्रतिभागियों को पैदल मार्च के साथ-साथ वाहनों का इस्तेमाल करते हुए भी देखा जा सकता है। भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को पार्टी 2024 के चुनाव के लिहाज से काफी अहम मान रही है।

पहली यात्रा में 126 दिनों में 75 जिलों को किया था

बता दें कि 126 दिनों में 75 जिलों को कवर करने के बाद कांग्रेस की पहली भारत जोड़ो यात्रा भारत की सबसे लंबी पदयात्रा बन गई। यह यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 30 जनवरी को कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हुई थी। इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने कुल 4,080 किमी की दूरी तय की थी।

यात्रा के पहले चरण से कांग्रेस को क्या मिला?

राहुल गांधी का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है, जिसे भी कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का प्रारूप बता रही है। पहले चरण की यात्रा से जहां पार्टी से लोग मजबूती से कनेक्ट हुए, वहीं राहुल गांधी की इमेज भी बदली। कांग्रेस की पहली यात्रा के बाद से राहुल गांधी की इमेज बदली है और यात्रा के माध्यम से लोग मजबूती से पार्टी से कनेक्ट हुए। राजनीतिक पंडितों की मानें तो अगले साल जनवरी के बाद से देश में लोकसभा के चुनाव को लेकर माहौल और गतिविधियां बननी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में जब राहुल गांधी यात्रा के माध्यम से लोगों से मिलते जुलते रहेंगे तो उसका गहरा असर रहेगा। इसका फायदा चुनाव में पार्टी को होगा।

ये भी पढ़ें:- IND vs NED: इंडिया वर्सेस नीदरलैंड्स मुकाबला आज, दीवाली पर भारतीय टीम जीत से करना चाहेगी बड़ा धमाका

Tags

Next Story