केरल उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की 4 उम्मीदवारों की लिस्ट

केरल उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की 4 उम्मीदवारों की लिस्ट
X
केरल में 21 अक्टूबर को 5 विधासभा सीटों पर उपचुनाव हैं। पांच सीटों में से चार पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को उतार रही है। जबकि कांग्रेस का साथी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग केवल एक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगा।

केरल (Kerala) में 21 अक्टूबर को पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (Assembly Bypolls) होने जा रहे हैं। कांग्रेस (Congress) ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन वाली इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) केवल एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतार रही है।

केरल के वट्टियोरकोवु, कोनी, एलरोर, एर्नाकुलम और मंजेश्वरम् विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। शुक्रवार को कांग्रेस ने चारों सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केरल विधानसभा के लिए उपचुनाव लड़ने के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में निम्नलिखित व्यक्तियों की उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।


कांग्रेस ने आगामी उप-चुनावों के लिए केरल के एर्नाकुलम विधानसभा से टीजे विनोद, अलरोर से शनिमोल उस्मान, कोनी से पी मोहनराज और वट्टीयोर्कवु से के मोहन कुमार का नाम घोषित किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story