गुजरात के दीव में कांग्रेस का हुआ सूपड़ा साफ, 15 साल बाद BJP ने सभी 13 सीटों पर किया क्लीन स्वीप

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress) की दुर्दशा से तो आप वाकिफ ही होंगे। चाहे लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का या फिर नगर निगम का। अब ऐसा लगता है कि मानो हर चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खाने की आदत पड़ गई हो। वही केंद्र शासित प्रदेश दीव में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया है। यहां शनिवार को (यानी आज) संपन्न हुई मतगणना में भाजपा ने इन सभी सात सीटों पर जीत हासिल कर नगर पालिका में अपना परचम लहराया है।
यहां 15 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत हासिल की है। दीव के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि किसी एक राजनीतिक दल ने सभी सीटों पर अपना कब्जा जमाया हो। इससे पहले दीव नगर पालिका (Municipal Corporation Elections) में कांग्रेस पार्टी का राज था। लेकिन अब 15 साल बाद इसमें भाजपा की सत्ता में वापसी हुई है।
दरअसल, दीव की 13 सीटों में से 6 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने निर्विवाद चुनाव जीत हासिल की थी, जबकि 7 सीटों पर 7 जुलाई को मतदान किया गया था, जिसका परिणाम (Counting) आज घोषित हुआ। नतीजों में बीजेपी ने सातों सीटों पर जीत हासिल की है। यह चुनाव दीव के भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी विजय रहहतकर, सांसद लालू पटेल, चुनाव प्रभारी विशाल डंडाल और जिग्नेश पटेल के नेतृत्व में लड़ा गया था।
चुने गए 13 काउंसलर में से 7 महिलाएं हैं, जबकि 9 काउंसलर 45 साल से कम उम्र के युवा हैं। दीव बीजेपी प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी ने सभी 7 वार्डों में जीत हासिल की है। इससे पहले दीव कलेक्टर फवरमन ब्रह्म ने बताया कि दीव नगर पालिका (Diu Municipal Corporation) की मतगणना पूरी होने के साथ ही सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंतिम परिणाम घोषित किए जा चुके थे।
13 वार्ड दीव नगर पालिका में भाजपा (BJP) का दबदबा उसी समय दिखाई दे रहा था जब उसके उम्मीदवारों को 6 सीटों पर निर्विरोध विजयी घोषित किया गया था। इन सीटों पर विपक्ष का कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ। दीव बीजेपी (Bharatiya Janata Party) प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी ने सभी 7 वार्डों में जीत हासिल की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS