महाराष्ट्र पर जल्द फैसला ले सकती है कांग्रेस, सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट जल्द खत्म हो सकता है। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैठक की है। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया है। बैठक में महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर रणनीति तय की गई है।
जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ने अपने निवास पर बैठक की। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाग लिया है। बैठक में महाराष्ट्र के हालात और भविष्य की राजनीति को लेकर फैसला कर लिया गया है। कांग्रेस की तरह से बैठक से जुड़े फैसले की आने वाले दिनों में जानकारी दी जाएगी।
Delhi: Congress Interim President Sonia Gandhi meets party leaders Ahmed Patel, AK Antony and Mallikarjun Kharge, at her residence, to discuss political situation in Maharashtra. pic.twitter.com/iS7yX1bwgS
— ANI (@ANI) November 19, 2019
एनसीपी के रुख पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने बैठक में एनसीपी के रूख को लेकर भी चर्चा की है। इसके अलावा शिवसेना के साथ सरकार बनाने पर बीजेपी को होने वाले फायदे का भी आंकलन किया है। पार्टी के एक विशेष वर्ग का मानना है कि शिवसेना के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाती है तो पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है। कोर वोट बैंक छिटक कर दूसरी पार्टियों की तरफ जा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS