जयराम रमेश बोले- पीएम मोदी राज में नोटबंदी और जीएसटी के बाद RCEP पर करार तीसरा सबसे बड़ा आर्थिक झटका होगा

जयराम रमेश बोले- पीएम मोदी राज में नोटबंदी और जीएसटी के बाद RCEP पर करार तीसरा सबसे बड़ा आर्थिक झटका होगा
X
आरसीईपी के परिणामस्वरूप चीन से आयात बढ़ेगा। हम नहीं जानते कि वुहान या तमिलनाडु के महाबलीपुरम में क्या बीतचीत हुई थी।

कांग्रेस ने शुक्रवार को आर्थिक 'संकट' को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पीएम मोदी क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बैंकाक जाएंगे तब वह भारत की अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी और जीएसटी के बाद तीसरा सबसे बड़ा आर्थिक झटका होगा।

आरसीईपी के परिणामस्वरूप चीन से आयात बढ़ेगा। हम नहीं जानते कि वुहान या तमिलनाडु के महाबलीपुरम में क्या बीतचीत हुई थी। लेकिन हम परिणाम देख सकते हैं। चीन से आयात में बढ़ जाएगा और भारतीय वस्तुओं की बिक्री में कमी आएगी। 'मेड इन इंडिया' का उल्लेख अभी नहीं किया गया है। यह 'मेड इन चाइना' को प्रोत्साहित करेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story