कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गंदी 'नाली' से की PM मोदी की तुलना, फिर मांगी माफी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा कि भाजपा के एक सांसद ने नामों की समानता के कारण स्वामी विवेकानंद की तुलना प्रधानमंत्री से की। यह बंगाल की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। इसलिए मैने कहा कि आप मुझे उकसा रहे हैं, अगर आप यह जारी रखोगे तो मैं कहूंगा कि आप 'गंगा' की तुलना 'नाली' से कर रहे हो।
Congress leader, Adhir Ranjan Chowdhury on his remark in Lok Sabha: It is a misunderstanding, I didn't say 'naali', if PM is upset with it I'm sorry. I had no intention to hurt him. If PM is hurt I'll personally apologise to him. My hindi is not good, by 'naali' I meant channel. pic.twitter.com/nS70IUHXvW
— ANI (@ANI) June 24, 2019
हालांकि चौधरी ने बाद में अपनी टिप्पणी सफाई देते हुए कहा कि यह गलतफहमी है, मैंने 'नाली' नहीं कहा। अगर प्रधानमंत्री इससे नाराज हैं तो मुझे खेद है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। अगर प्रधानमंत्री आहत हुए हो तो मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से माफी मांग लूंगा। मेरी हिंदी अच्छी नहीं है, 'नाली' से मेरा मतलब चैनल से था।
Congress leader, Adhir Ranjan Chowdhury: A BJP MP compared Swami Vivekananda with PM due to a similarity in their names & put them on same pedestal, it hurts sentiments of Bengal. That's why I said 'you're provoking me, if you continue I'll say you're comparing Ganga with naali'. pic.twitter.com/Y9ui84sVjZ
— ANI (@ANI) June 24, 2019
इससे पहले चौधरी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी से सीधा सवाल पूछा कि क्या वह 2 जी और कोयला घोटाला में किसी को पकड़ पाए हैं। उन्होंने कहा कि आप सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सलाखों के पीछे भेज पाए? आप उनको चोर कहते हुए सत्ता में आए तो अब वो संसद में कैसे बैठे हैं।
Congress leader in Lok Sabha, Adhir Ranjan Chowdhury: Did you manage to catch anybody in 2G & coal allocation scam? Did you manage to send Sonia Gandhi ji & Rahul Gandhi ji behind the bars? You came to power by calling them thieves, then how are they sitting in the parliament? pic.twitter.com/aOZnDUgAKg
— ANI (@ANI) June 24, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS