कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सरकार को सलाह, कहा NRC के बजाय शिक्षित बेरोजगारों का राष्ट्रीय रजिस्टर तैयार करें

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सरकार को सलाह, कहा NRC के बजाय शिक्षित बेरोजगारों का राष्ट्रीय रजिस्टर तैयार करें
X
एनआरसी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि सरकार NRC के बजाय शिक्षित बेरोजगारों का राष्ट्रीय रजिस्टर तैयार करें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने नागरिकता कानून और एनआरसी पर घेरते हुए प्रधानमंत्री मोदी को को सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि सरकार NRC के बजाय शिक्षित बेरोजगार भारतीय नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर तैयार करें।

दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी पिछले दिनों धरने में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान दिग्विजय ने सरकार पर समाज को बांटने के आरोप भी लगाए थे।

अदनान सामी पर भी बोल चुके हैं दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि अदनान सामी को नागरिकता की सिफारिश करने के लिए मेरी आलोचना की गई थी। मुझे खुशी है कि उन्हें नागरिकता मिली और पद्म श्री पुरस्कार भी मिला। यदि सरकार एक पाकिस्तानी मुस्लिम को नागरिकता दे सकती है, तो नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लाने की क्या जरूरत है? इसे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा करने के लिए लागू किया गया है।

Tags

Next Story