पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का 80 साल की उम्र में निधन, राजीव गांधी के संसदीय सचिव भी रहे

देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस (Congress) के महासचिव ऑस्कर फर्नांडिस (Oscar Fernandes) का 80 साल की उम्र में सोमवार को कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु स्थित अस्पताल में निधन हो गया। वो राजनीति में शुचिता और सौम्यता के प्रतीक माने जाते थे। कहा जाता है कि गांधी परिवार से उनका नाता बहुत ही करीबी था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस का लंबे समय से चल रही बीमारी की वजह से अस्पताल में निधन हो गया। उनकी निधन की खबर सुनते ही पार्टी के तमाम नेता सोशल मीडिया पर उनकी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा नेता उनको याद कर रहा है।
गांधी परिवार के बहुत करीबी माने जाते थे
कहते हैं कि ऑस्कर फर्नांडिस उन नेताओं में शुमार थे, जिनके कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार से काफी अच्छे और करीबी संबंध थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से एक थे। उन्होंने यूपीए की सरकार में कई अहम पदों को संभाला। फर्नांडिस राजीव गांधी के संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। सबसे पहले साल 1980 में कांग्रेस के टिकट पर कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से सांसद चुनकर संसद पहुंचे। इसके बाद लगातार इसी सीट पर कब्जा रहा और इसके बाद 1998 में पार्टी ने राज्यसभा भेज दिया। सभी से वह राज्यसभा के सदस्य रहे। 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में ऑस्कर फर्नांडिस का जन्म हुआ था। उनके परिवार में 12 बच्चे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS