हजारीबाग रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले कैसे रक्षा कर रहे हो आप पीएम जी

हजारीबाग रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले कैसे रक्षा कर रहे हो आप पीएम जी
X
झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हजारीबाग रैली में पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हजारीबाग रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने रैली के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर भी पीएम से सवाल पूछा।

एएनआई के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में महिलाएं वो डर की वजह से बाहर कदम नहीं रख सकती हैं। कैसी रक्षा कर रहे हो आप प्रधानमंत्री जी?

वहीं पीएम मोदी ने झारखंड के बरही में तीसरे चरण के मतदान से पहले रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जो हुआ, वो जनमत की भी जीत है और लोकतंत्र की भी।

कर्नाटक चुनाव के दौरान वहां की जनता ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए अपना मत दिया था। आज लोगों ने ये सुनिश्चित कर दिया है कि कांग्रेस या जेडीएस वहां के लोगों से साथ विश्वासघात नहीं कर पाएंगे। जंगल और जमीन के नाम पर, अधिकार के नाम पर झूठ बोलने वाले कांग्रेस, राजद, झामुमो के लोगों की सच्चाई को उजागर करना है। इसके लिए इस चुनाव में आपको कमल पर बटन दबाकर इनकी सच्चाई को उजागर करना बहुत जरूरी है।

अब यहां सड़कें भी बन रही हैं। ऐसे में पर्यटकों को झारखण्ड लाने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास करने वाली है। इससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story