असम-मिजोरम सीमा विवाद : राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कही यह बड़ी बात

असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने केंद्र पर सीधे-सीधे विवादों और दंगों की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, 'ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा। विवादों व दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है। इसका परिणाम भयानक है और होगा।'
ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 31, 2021
विवादों व दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है- इसका परिणाम भयानक है और होगा।#MizoramAssam #LAC
बता दें कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर 26 जुलाई को खूनी संघर्ष हुआ था और उसके बाद से अब तक दोनों राज्यों के बीच तनाव बना हुआ है। हिंसा के दौरान असम पुलिस के छह जवानों के अलावा एक नागरिक की मौत हो गई और दोनों पक्षों के 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
गृह मंत्रालय के दखल के बाद दोनों राज्यों में असहज शांति बनी है और सीआरपीएफ की तैनाती की ई है। इस बीच मिजोरम की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो और अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किया गया है। राहुल गांधी का यह बयान इसी के बाद सामने आया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS