Bharat Jodo Yatra 2.0: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा Gandhi Jayanti पर शुरू होगी! कांग्रेस ने बनाया प्लान

Bharat Jodo Yatra 2.0: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दूसरे संस्करण (Bharat Jodo Yatra 2.0) की शुरुआत 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर होने की संभावना है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के पहले संस्करण में काफी ज्यादा पैदल चले थे। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक कई राज्यों से गुजरते हुए 4 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की थी। इसका शेड्यूल सरल था, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का दूसरा संस्करण ऐसा नहीं होगा।
राहुल गांधी की गुजरात से पूर्वोत्तर तक-2.0 यात्रा योजना
इस बार यात्रा को देश के पश्चिमी छोर यानी गुजरात के पोरबंदर (Porbandar) से शुरू होकर अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड में जाकर खत्म होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी की नजर इस साल के आखिर में होने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम पर है। हालांकि, इस बार का संस्करण नया होगा। इसमें पद यात्रा के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों से किस तरह से संवाद किया जाए। उनसे कैसे संपर्क किया जाए और उनकी बातों को कैसे समझा जाए। इन चीजों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विपक्षी महागठबंधन के राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा ने अपनी पहली यात्रा में चुनाव वाले दो राज्यों, तेलंगाना और राजस्थान को कवर किया था। हालांकि, इस बार यह बताया जा रहा है कि पहली यात्रा में कवर किए राज्यों को इस बार शामिल नहीं किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा उन जगहों पर भी अधिक समय बिताएगी, जहां से वह कुछ समय के लिए गुजरी थी जैसे कि उत्तर प्रदेश, जो चुनाव के नजरिए से एक महत्वपूर्ण राज्य है। पिछली बार गांधी ने यूपी के केवल तीन जिलों शामली, बागपत और गाजियाबाद का दौरा किया था। इस बार, नेता का इरादा यूपी में अधिक समय बिताने का है। वहीं, इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस यात्रा को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिलने की उम्मीद है क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस बार विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मई में विधानसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में यात्रा मार्ग पर कांग्रेस को फायदा हुआ था। यात्रा का सबसे लंबा चरण कर्नाटक में था, जहां राहुल गांधी ने 21 दिनों में 511 किलोमीटर की यात्रा की थी। राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि यह यात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास पैदा करने के साथ-साथ पूर्व पार्टी अध्यक्ष की छवि को फिर से बनाने में कायम रही।
पहली और दूसरी यात्रा
पहली यात्रा में राहुल तमिलनाडु के कन्याकुमारी से निकलकर जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। करीब पांच महीने पदयात्रा के दौरान उन्होंने 3 हजार किमी से ज्यादा की दूरी तय की थी। इस बार दूसरा संस्करण तकरीबन 4 महीनों तक चलने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS