कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की आज मौत हो गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, राजीव त्यागी की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। बता दें कि आज शाम ही उन्होंने ट्वीट किया था कि वो शाम के 5 बजे आज तक पर रहेंगे।
अचानक गिरकर हुए थे बेहोश
जानकारी मिली है कि दिन-भर उनकी तबियत बिल्कुल ठीक थी। वो शाम 5 बजे आज तक के डिबेट में शामिल हुए थे। लेकिन घर जाने के बाद अचानक से गिरकर वो बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
संबित पात्रा ने जताया अफसोस
संबित पात्रा ने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में आज तक पर डिबेट भी किया था। उन्होंने कहा कि जीवन बहुत ही अनिश्चित है ...अभी भी शब्द नहीं मिल रहें। हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।
विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री @RTforINDIA हमारे साथ नहीं है।
— Sambit Patra (@sambitswaraj) August 12, 2020
आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में @aajtak पर डिबेट भी किया था।
जीवन बहुत ही अनिश्चित है ...अभी भी शब्द नहीं मिल रहें
हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना🙏
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS