शशि थरूर ने परवेज मुशर्रफ के निधन पर शोक जताया, कहा - वे शांति की वास्तविक ताकत थे... मचा बबाल

शशि थरूर ने परवेज मुशर्रफ के निधन पर शोक जताया, कहा - वे शांति की वास्तविक ताकत थे... मचा बबाल
X
पाक के पूर्व प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ के निधन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के ट्वीट पर बवाल मचा हुआ है। थरूर ने मुशर्रफ के निधन पर शोक जताते हुए उसे वास्तविक ताकत बताया। जानें इस ट्वीट पर बीजेपी की प्रतिक्रिया...

जब भी सबसे बड़े तानाशाह का नाम आएगा, उसमें परवेज मुशर्रफ का नाम जरूर शामिल किया जाएगा। पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन हो गया। मुशर्रफ बीते 5 सालों से जानलेवा बीमारी से ग्रसित थे। आखिरकार आज रविवार को उसने दुबई में अंतिम सांस ली। मुशर्रफ के निधन के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। शशि थरूर ने परवेज मुशर्रफ के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कभी भारत के कट्टर दुश्मन रहे परवेज मुशर्रफ 2002 से 2007 के बीच शांति के लिए वास्तविक ताकत बन गए थे।

शशि थरूर ने ट्वीट में क्या कहा?

थरूर के इस ट्वीट पर बवाल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी ने थरूर के ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कांग्रेस पर तरह-तरह के आरोप लगाए। शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि "पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का बीमारी के कारण निधन हो गया है। परवेज कभी भारत के कट्टर दुश्मन रहे थे। लेकिन 2002-2007 के बीच वे शांति के लिए असली ताकत बन गए थे। पहले मैं उनसे हर साल मुलाकात किया करता था। उन्हें हमेशा से चतुर तथा कूटनीतिक विचारों में स्पष्ट पाया था। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे। "

थरूर के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया

थरूर के इस ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि "परवेज मुशर्रफ कारगिल युद्ध छेड़ने में बड़ा योगदान रहा था, वे कई मामलों के आरोपी थे, उन्होंने तालिबान और ओसामा को अपना ‘भाई' और ‘नायक' माना था, जिन्होंने अपने ही सैनिकों के शवों को ले जाने से मना कर दिया था, कांग्रेस उनकी प्रशंसा कर रही है। यह काफी आश्चर्य की बात है, कांग्रेस पार्टी की पाकिस्तान परस्ती फिर देखने को मिली है। उन्होंने आगे कहा कि एक बार मुशर्रफ ने राहुल गांधी को सज्जन व्यक्ति बताया था। शायद इसलिए कांग्रेस को मुशर्रफ पसंद है।

Tags

Next Story