शत्रुघ्न सिन्हा बोले भाजपा 3 खेमों में बंटी- महाराज, नाराज और शिवराज

शत्रुघ्न सिन्हा बोले भाजपा 3 खेमों में बंटी- महाराज, नाराज और शिवराज
X
कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर अपने अंदाज में लिखा कि मध्य प्रदेश में भाजपा तीन खेमो में बट गई है। महाराज, नाराज और शिवराज।

अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश की सियासत को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहना है कि मध्य प्रदेश में भाजपा में तीन खेमे है।

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर अपने अंदाज में लिखा कि मध्य प्रदेश में भाजपा तीन खेमो में बट गई है। महाराज, नाराज और शिवराज।


शत्रुघ्न सिन्हा के तंज के निकाले जा रहे हैं यह मायने

शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर कसे गए इस तंज के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि कई भाजपा नेता नाराज हैं।

इन भाजपा नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटे से करीब 12 लोगों को मंत्री बनाए जाने की वजह से कुछ भाजपा नेताओं की दावेदारी धरी की धरी रह गई। बता दें कि सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद राज्य में कांग्रेस की कमल नाथ सरकार गिर गई थी। अब राज्य में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है।

Tags

Next Story