कर्नाटक संकट: सिद्धारमैया का दावा, कांग्रेस-जेडीएस की सरकार बनी रहेगी

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंदन पर संकट खड़ा हो गया है। बीते दिन 11 विधायकों के इस्तीफे के बाद कुमारस्वामी की सरकार अल्पमत में आ गई है और वहीं राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
एएनआई के मुताबिक, बेंगलुरु में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा मैं 5-6 विधायकों के संपर्क में हूं। मैं सभी बातें आपको नहीं बता सकता हूं। पार्टी के प्रति हर कोई निष्ठावान है।
Congress leader Siddaramaiah in Bengaluru: I am in touch with 5-6 MLAs. I can't reveal all details. Everybody is loyal to the party. It is not a question of a person being loyal to me. Everybody is expected to be loyal to the party. #Karnataka pic.twitter.com/diJm2eEq7G
— ANI (@ANI) July 7, 2019
आगे कहा कि यह किसी व्यक्ति का मेरे प्रति वफादार होने का सवाल नहीं है। हर किसी को पार्टी के प्रति वफादार रहने की उम्मीद है।कर्नाटक में राजनीतिक संकट पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि इन सभी दोषों के पीछे भाजपा है। यह ऑपरेशन कमला है... सब कुछ ठीक है। चिंता मत करो। सरकार बचेगी, सरकार को कोई खतरा नहीं है।
Congress leader Siddaramaiah on political situation in #Karnataka : This clearly shows that BJP is behind all these defections. It is Operation Kamala...Everything is fine. Don't worry. Govt will survive, there is no threat to the govt. pic.twitter.com/3ZjPPj7IS8
— ANI (@ANI) July 7, 2019
वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मैं तुमकुर जा रहा हूं और मुझे इसके बार में कोई जानकारी नहीं है। कर्नाटक में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। बीते शनिवार को कांग्रेस जेडीएस के 11 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। जिसमें से 10 विधायक इस्तीफा देकर मुंबई पहुंचे। जहां वो एक होटल में ठहरे हुए हैं।
कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी दिल्ली से विशेष उड़ान से बेंगलुरु रवाना हुए।
Karnataka CM HD Kumaraswamy is flying to Bengaluru by a special flight from Delhi. pic.twitter.com/Wf9524IsBK
— ANI (@ANI) July 7, 2019
बेल्लारी ग्रामीण बी नागेंद्र से कांग्रेस विधायक मुंबई के सोफिटेल होटल में मौजूद विधायकों में से एक हैं। उन्हें कांग्रेस नेताओं ने बेंगलुरु के विंडसर मैनर होटल में बुलाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS