कांग्रेस विधायक डॉ अनिल जोशीयारा का चेन्नई के एक अस्पताल में निधन, जानें इनके बारे में

कांग्रेस विधायक डॉ अनिल जोशीयारा का चेन्नई के एक अस्पताल में निधन, जानें इनके बारे में
X
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज दोपहर विधायक डॉ. अनिल जोशीयारा ने चेन्नई (Chennai) के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

गुजरात (Gujarat) में भिलोदा (Bhiloda) से कांग्रेस के विधायक डॉ. अनिल जोशीयारा (विधायक डॉ. अनिल जोशीयारा- Dr. Anil Joshiara) का निधन हो गया है। अनिल 69 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज दोपहर विधायक डॉ. अनिल जोशीयारा ने चेन्नई (Chennai) के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ अनिल जोशीयारा को कोरोना हुआ था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। फेफड़ों में अधिक समस्या होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से चेन्नई ले जाया गया था। जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज उनका निधन हो गया है।

1995 में पहली बार बने विधायक

डॉ. अनिल जोशियारा का जन्म 24 अप्रैल 1953 को हुआ था। वह लामुल भीलोदा तालुका के चुनाखान के मूल निवासी थे। उन्होंने 1979 में एमबीबीएस और 1983 में एमएस किया। डॉ अनिल जोशीयारा ने भिलोदा सिविल अस्पताल में अधीक्षक और सर्जन के रूप में छह साल तक कार्य किया। वह 1989 से 1992 तक हिम्मतनगर सिविल अस्पताल और भरूच सिविल अस्पताल में तीन साल तक मेडिकल एसोसिएशन के सफल सदस्य भी रहे। वे पहली बार 1995 में विधायक बने थे। इसके बाद वे 1996-97 में स्वास्थ्य राज्य मंत्री बने।

लगातार चार बार भिलोदा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया

1998 के विधानसभा चुनावों में डॉ. अनिल जोशियारा को स्वर्गीय उपेंद्र त्रिवेदी ने हराया था। उन्होंने 1998 से 2002 तक गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंत्री के रूप में कार्य किया। 2002, 2007, 2012, 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर भिलोदा विधानसभा सीट से लगातार चार बार जीत दर्ज की थी।

Tags

Next Story