कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- साध्वी प्रज्ञा ने एमपी में कदम रखा तो जिंदा जला देंगे

कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- साध्वी प्रज्ञा ने एमपी में कदम रखा तो जिंदा जला देंगे
X
बुधवार को विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) विधेयक पर चर्चा के दौरान संसद में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की इस टिप्पणी पर गोवर्धन दांगी ने टिप्पणी की है।

मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक ने भोपाल की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी दी है। उनका कहना है कि यदि वह राज्य में प्रवेश करेंगी तो उन्हों जिंदा जा देंगे।

बियोरा के विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा धमकी देते हुए कहा कि अगर साध्वी प्रज्ञा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगी वे उन्हें जिंदा जला देंगे।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने संसद में किया ये बयान

बुधवार को विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) विधेयक पर चर्चा के दौरान संसद में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की इस टिप्पणी पर गोवर्धन दांगी ने टिप्पणी की है।

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लोकसभा में दिए गए बयान से संसद में हंगामा हुआ भाजपा की निंदा गई। विपक्ष ने हंगामा करते हुए सदन से वॉक आउट किया। गुरुवार को उनकी संसदीय सीट भोपाल में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन हुए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story