कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग का आरोप, चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश से पांच लोगों को किया अगवा

भारत और चीन के बीच सीमा पर चल रहे तनाव के बीच अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के विधायक निनॉन्ग इरिंग ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश के 5 लोगों को चीन की सेना ने अगवा कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान विधायक निनॉन्ग इरिंग ने कहा कि प्रदेश सीमा से चीन की सेना ने हमारे 5 लोगों को अगवा कर लिया है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने सुभसरी जिले से इन 5 लोगों को उठाया है।
हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि जल्द ही इस मामले पर हस्तक्षेप किया जाए और इन सभी लोगों को सकुशल छुड़वाया जाए। विधायक ने बताया कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में चीनी सेना प्रदेश के सीमा पर हरकत करते हैं कि अब अरुणाचल प्रदेश में अपना दबदबा बनाना चाहता है।
इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आई हैं। लेकिन बाद में चीन ने इन सभी लोगों को छोड़ दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि पूर्वी लद्दाख सीमा में भारत और चीन की सेना एक दूसरे के सामने खड़ी है। बीते दिनों चीन और भारत के रक्षा मंत्रियों के बीच बैठक हुई थी। यह बैठक 3 घंटे तक चले। लेकिन अभी भी चीन की सेना सीमा से हटने को तैयार नहीं है।
बीते दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन में भाग लेते हुए कहा कि अविश्वास का माहौल गैर आक्रामकता एक दूसरे के प्रति संवेदनशीलता और मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख पहलू में शामिल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS