Drug Case: पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा अरेस्ट, NDPS एक्ट में पुलिस का एक्शन

Drug Case: पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा अरेस्ट,  NDPS एक्ट में पुलिस का एक्शन
X
Congress MLA Sukhpal Khaira Arrested: पंजाब के भुलथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को जलालाबाद पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। 2015 ड्रग्स केस से जुड़ा है पूरा मामला...

Congress MLA Sukhpal Khaira Arrested: पंजाब से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। यहां पर भुलथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को आज सुबह 5 बजे के करीब उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की तरफ से कहा गया कि उनके खिलाफ 2015 के NDPS एक्ट का मामला था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। जल्द उन्हें जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, सुखपाल सिंह खेहरा ने कहा कि वह पंजाब के सीएम भगवंत मान के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। इसी वजह से बदले की राजनीति करते हुए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।

पंजाब पुलिस ने बयान जारी नहीं किया

पंजाब पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी पर कोई बयान जारी नहीं किया है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में खुद को डीएसपी अचरू राम शर्मा बताने वाला एक पुलिस अधिकारी खेहरा को यह कहते हुए दिख रहा है कि एक पुराने एनडीपीएस मामले में एक एसआईटी का गठन किया गया है, जिसे उसके खिलाफ ड्रग्स तस्करी के सबूत मिले हैं। खेहरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही एनडीपीएस केस को रद्द कर चुका है। एसपी मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में खेहरा और पुलिस के बीच कई मिनट तक बहस हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जलालाबाद ले गई।

ड्रग मामले में ईडी पूर्व विधायक से 2015 से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। ईडी की तरफ से आरोप लगाया गया था कि खेहरा ने ड्रग्स मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेटरों का सहयोग किया है।

बता दें कि सुखपाल सिंह खेहरा भुलथ से कांग्रेस पार्टी के विधायक है। उन्होंने 2017 में पंजाब के कपूरथला जिले की भुलथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीता और 2019 में पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और जून 2021 में कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Tags

Next Story