लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी के घुसपैठिया वाले बयान पर सदन में हंगामा, भाजपा ने की ये मांग

संसद के सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर तंज कसा है। लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये हमारे लीडर सोनिया गांधी जी को घुसपैठिया कह रहे हैं। क्या कर रहे हो आप (भाजपा) लोग। अगर मेरा लीडर है तो आपका लीडर भी तो घुसपैठिया है।
Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury in Lok Sabha: Yeh humare leader Sonia Gandhi ji ko ghuspethia keh rahe hain. Kya kar rahe ho aap(BJP) log? Agar mera leader hai (ghuspethia) toh apka leader bhi hai pic.twitter.com/yfbfSGg4vt
— ANI (@ANI) December 2, 2019
कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को घुसपैठिया बताया है। उन्होंने कहा कि एनआरसी के मुद्दे पर एक माहौल बनाया जा रहा है। लोग अब सोचने लगे हैं कि क्या वो अपने देश में ही एनआरसी के दायरे में तो नहीं हैं। ये गुजरात के रहने वाले थे और अब दिल्ली आ गए। इसके लेकर चौधरी ने माइग्रेंट कहा था।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अधीर रंजन चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि उनका स्क्रू थोड़ा सा ढीला है। वहीं भाजपा चौधरी के बयान को लेकर सदन में माफी मांगने को कह रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS