मनीष तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- सबूत हैं तो दिखाओ

मनीष तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- सबूत हैं तो दिखाओ
X
सांसद मनीष तिवारी ने अश्विनी कुमार के कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर भी बयान दिया है। उनका कहना है कि अश्विनी कुमार का कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्यसभा सीट की महत्वाकांक्षा लोगों को बहुत कुछ करने के लिए मजबूर करती है।

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और श्री आनंदपुर साहिब (Sri Anandpur Sahib) से सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने बुधवार को लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मनीष तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान 1975 से हथियार और ड्रग्स भेजकर पंजाब को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन यह कहना कि सुरक्षा एजेंसियां इसमें शामिल हैं, एक बहुत ही गंभीर आरोप हैं। अगर सीएम केजरीवाल के पास सबूत हैं तो उन्हें दिखाना चाहिए।

सांसद मनीष तिवारी ने अश्विनी कुमार के कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर भी बयान दिया है। उनका कहना है कि अश्विनी कुमार का कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्यसभा सीट की महत्वाकांक्षा लोगों को बहुत कुछ करने के लिए मजबूर करती है।

स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से ताल्लुक रखते हैं

इससे पहले पंजाब में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हरियाणा के पूर्व सीएम मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अश्विनी कुमार के कांग्रेस छोड़ने की खबर दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

वह मेरे पुराने दोस्त हैं और स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि पंजाब कांग्रेस की आंतरिक कलह जगजाहिर है। मनीष तिवारी को पंजाब से सांसद होने के बावजूद स्टार प्रचारकों में जगह नहीं दी गई है। मनीष तिवारी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।

Tags

Next Story