प्रताप सिंह बाजवा ने भेजा इस्तीफा, कहा- कांग्रेस की छवि सुधारने के लिए हम राहुल गांधी के साथ...

प्रताप सिंह बाजवा ने भेजा इस्तीफा, कहा- कांग्रेस की छवि सुधारने के लिए हम राहुल गांधी के साथ...
X
कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस की छवि सुधारने के लिए राहुल गांधी जो भी फैसला लेंगे, हम उनके साथ हैं। मुझे सभी वरिष्ठ नेताओं को लगता है, चाहे वे कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हों या वर्तमान मुख्यमंत्री या राज्य अध्यक्ष हों, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस के सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस की छवि सुधारने के लिए राहुल गांधी जो भी फैसला लेंगे, हम उनके साथ हैं। मुझे सभी वरिष्ठ नेताओं को लगता है, चाहे वे कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हों या वर्तमान मुख्यमंत्री या राज्य अध्यक्ष हों, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।म

बता दें कि इससे पहले बाजवा ने आज अपना इस्तीफा पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेजा। इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि पार्टी प्रधान राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा देकर अन्य पार्टी नेताओं के लिए जवाबदेही की एक मिसाल पेश की है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों को खुद ही अपने पदों से हट जाना चाहिए और पार्टी का सिस्टम सही ढंग से चलाने के लिए राहुल गांधी को पूरी स्वतंत्रता देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वर्किंग कमेटी के सदस्यों, पदाधिकारियों, प्रदेश प्रधानों सहित सभी मुख्यमंत्रियों को भी अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी पदाधिकारियों की ओर से जिम्मेदार नेता के तौर पर देने से राहुल गांधी के हाथ मजबूत होंगे और वे पार्टी का पुनर्गठन करते हुए पदाधिकारियों का दोबारा चुनाव कर सकेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story