कर्नाटक: कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

कर्नाटक: कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
X
कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार के अपना उम्मीदवार घोषित किया।

कांग्रेस ने कर्नाटक में राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव होना है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग के अनुसार राज्यसभा का चुनाव 19 जून 2020 को है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दो सीट जीत सकती है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार के अपना उम्मीदवार घोषित किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वर्ष 1972 से लेकर अब तक मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार 9 बार विधायक रहे और दो बार सांसद चुने गए।

लेकिन 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनकी हार इसलिए भी चौंकाने वाली थी, क्योंकि कर्नाटक की गुलबर्गा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, वहां से कांग्रेस नेता को पराजय हासिल हुई।

Tags

Next Story