CPP बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया, राहुल गांधी बोले- हम संविधान रक्षा के लिए लड़ रहे हैं

CPP बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया, राहुल गांधी बोले- हम संविधान रक्षा के लिए लड़ रहे हैं
X
कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों की पहली बैठक आज होगी। इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) का नेता चुने जाने जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक अभी सीपीपी की अध्यक्षता कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी करेंगी।

कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों की पहली बैठक आज हुई। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया है। कांग्रेस पार्टी के सभी 52 लोकसभा सांसद और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य भी संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। सीपीपी की बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में हुई। जिसमें संसद के आगामी सत्र के लिए रणनीति भी तय की गई।

लाइव अपडेट..

सोनिया गांधी को लगातार चौथे कार्यकाल के लिए सीपीपी अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की बैठक के बाद सोनिया गांधी रवाना हो गई हैं। इस बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी CPP बैठक के बाद रवाना हुए।

CPP बैठक में राहुल गांधी बोले- हम संविधान रक्षा के लिए लड़ रहे हैं, और यह लड़ाई जारी रहेगी।

CPP बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया। सोनिया गांधी ने देश के 13 करोड़ मतदाताओं को धन्यवाद कहा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) बैठक के लिए संसद के सेंट्रल हॉल पहुंचे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सीपीपी मीटिंग के लिए हुए रवाना।

17वीं लोकसभा के गठन के बाद अपनी पहली बैठक में कांग्रेस सांसद निचले सदन में अपने नेता का चयन भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीते 25 मई को हुई कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद यह पहली आधिकारिक बैठक होगी जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story