कांग्रेस ने 1984 नरसंहार के आरोपियों को सम्मानित करने का कार्य किया: गौरव भाटिया

कांग्रेस ने 1984 नरसंहार के आरोपियों को सम्मानित करने का कार्य किया: गौरव भाटिया
X
भारत की आजादी के बाद हमारे लोकतंत्र पर सबसे बड़ा जो काला धब्बा है 1984 नरसंहार, जो कांग्रेस द्वारा प्रोयोजित था उसके एक आरोपी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति का स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया ब्रीफिंग की। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया (BJP spokesperson Gaurav Bhatia) ने कांग्रेस पर निशाना साधा। बीजेपी ट्विटर के मुताबिक, गौरव भाटिया ने कहा कि आज एक खबर आई कि दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश कमेटी (Delhi Congress State Committee) में 37 स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं और उसके बाद जब इस सूची को देखा गया तो पूरे भारत में एक आक्रोश की भावना आई।

भारत की आजादी के बाद हमारे लोकतंत्र पर सबसे बड़ा जो काला धब्बा है 1984 नरसंहार, जो कांग्रेस द्वारा प्रोयोजित था उसके एक आरोपी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति का स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसीलिए आज पूरे देश में आक्रोश की भावना है। 1984 के दंगों के लिए जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार जिन्हें इस मामले में सजा भी हो चुकी है आदि थे।

गौरव भाटिया ने आगे कहा कि हमने देखा कि लखीमपुर में एक दुखद घटना हुई, सरकार ने तुरंत कार्रवाई की, आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। फिर भी राजनीतिक गिद्ध वहां पहुंच गए थे। अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में कभी कोई कमी गांधी परिवार ने नहीं की। आज राहुल जी, प्रियंका जी, पंजाब मुख्यमंत्री चन्नी जी से पूरा देश ये सवाल पूछ रहा है- क्या जगदीश टाइटलर को ये बड़ा सम्मान देना, राजनीति की मुख्य धारा से जोड़े रखना, सोनिया गांधी जी द्वारा संरक्षण देना उचित है?

आज ये स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पार्टी ने 1984 नरसंहार के आरोपियों को सम्मानित करने का कार्य किया है। आज जहां भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी होकर न्याय सुनिश्चित करा रही है, वहां पर कांग्रेस पार्टी आरोपियों के साथ खड़ी हुई है।

Tags

Next Story