कांग्रेस का CAB के खिलाफ कल पूरे देश में धरना प्रदर्शन, सभी राज्य इकाई को आदेश जारी किया

कांग्रेस ने बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस मुख्यालय से सभी राज्य इकाइयों को कल अपने-अपने राज्य मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने का आदेश दिया गया है। देशभर के अलग-अलग राज्यों में नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा देश के लोग भी बिल का विरोध कर रहे हैं।
Congress party has asked all state units to hold 'Dharna Pardarshan' tomorrow in the state headquarters, against the #CitizenshipAmendmentBill2019 pic.twitter.com/INOj3rkz39
— ANI (@ANI) December 10, 2019
लोकसभा में पास हुआ सीएबी
बता दें कि बीते सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल आसानी से पास हो गया। इस बिल के पक्ष में 311 और विरोध में 80 वोट पड़े। जिसके बाद इस बिल को लोकसभा से मंजूरी दे दी गई। अब यह बिल राज्यसभा में पास होना है।
मिली जानकारी के मुताबिक नागरिकता संशोधन बिल अब बुधवार को यानी कल राज्यसभा में पेश होगा। राज्यसभा की कार्यवाही की लिस्ट के अनुसार दोपहर 2 बजे इस बिल पर चर्चा होनी है। चर्चा के बाद जब यह बिल राज्यसभा से पारित किया जाना होगा तब मोदी सरकार की असल परीक्षा होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS