अनिल चौधरी का दावा, राहुल गांधी बनेंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा दावा किया है। अनिल चौधारी ने कहा कि राहुल गांधी एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेंगे। अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में अपना दायित्व निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस नए साल में कांग्रेस अध्यक्ष की कमान राहुल गांधी संभालेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष की आवाज को गति मिलेगी।
वहीं अनिल चौधरी ने कृषि कानूनों को वापस ना लेने को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान सड़कों पर हैं। लेकिन सरकार किसानों की सुन नहीं रही है। राहुल गांधी ही एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने संसद से लेकर सड़कों तक किसानों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ खड़े होने की क्षमता सिर्फ राहुल गांधी में है।
अनिल चौधरी ने यह बात ऐसे समय में बोली है जब किसान आंदोलन को 40 दिन बीच चुकें हैं। 8वें दौर की बातचीत में भी कोई नतीजा नहीं निकला। किसान नेता कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। अब 8 जनवरी को दोपहर दो बजे फिर से सरकार और किसानों के बीच बातचीत होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में एमएसपी पर बात नहीं बन पाई है। वहीं पिछली बार हुई बैठक में सरकार ने 4 मांगों में से 2 पर सहमति जता दी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS