Congress President Election: दिग्विजय सिंह और शशि थरुर 30 सितंबर को दाखिल कर सकते हैं नामांकन, गहलोत दिल्ली तलब

Congress President Election: दिग्विजय सिंह और शशि थरुर 30 सितंबर को दाखिल कर सकते हैं नामांकन, गहलोत दिल्ली तलब
X
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और शशि थरुर 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। वहीं अशोक गहलोत को दिल्ली तलब किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव (congress president election) को लेकर 30 सितंबर तक नामांकन (Nomination) दाखिल होने हैं। ऐसे में अब सूत्रों से खबर है कि दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि दिग्विजय सिंह आधी रात को दिल्ली लौटेंगे और 30 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं सीएम अशोक गहलोत को दिल्ली तलब किया गया है।

तिरुवंतनमपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरुर भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की दौड़ में शामिल हैं। 30 सितंबर को थरुर भी नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने नामांकन पत्र मंगवाया है। वहीं राजस्थान कांग्रेस में बगावत के बाद कांग्रेस चीफ की पोस्ट की दौड़ में शामिल अशोक गहलोत पर सवालिया निशान उठने के बाद दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आया है।

इसी बीच राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार नहीं बनने का फैसला किया है। यानी इस बार कोई गांधी परिवार से चुनाव नहीं लड़ेगा। राहुल गाधी ने साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मिली लगातार दूसरी हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसकी बाद सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष के दौर पर पार्टी की बागडोर संभाली और अभी भी इसी पद पर हैं। इसी बीच साल 2020 के अगस्त महीने में जी 23 का विद्रोह सामने आने के बाद पद छोड़ने की पेशकश की थी। लेकिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने इसी जारी रखने की अपील की थी।

Tags

Next Story