कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आज होगा मतदान, 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई बनेगा अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आज होगा मतदान, 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई बनेगा अध्यक्ष
X
कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान (Vote) होना है, जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इसी के मद्देनजर कांग्रेस समितियों (State Congress Committees) के 9000 से अधिक प्रतिनिधि पार्टी के नए अध्यक्ष का मतदान करेंगे।

देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद (Congres New President) के लिए आज यानि सोमवार को मतदान (Vote) होना है, जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। यह मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच होगा। प्रदेश कांग्रेस समितियों (State Congress Committees) के 9000 से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के माध्यम से पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

यह पहली बार होगा जब कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष बनेगा। वही पार्टी मुख्यालय और देशभर के 65 से अधिक केंद्रों पर मतदान होगा। मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी। वही दिल्ली में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जो एक दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में बनाया गया है तो वही दूसरा कांग्रेस मुख्यालय में बनाया गया है। डीपीसीसी में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां करीब 280 मतदाता मतदान करेंगे।

इसके साथ ही कार्यसमिति के सदस्य कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) में वोट डालेंगे, जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा (Bhaarat Jodo Yatra) के पोलिंग बूथ में मतदान करेंगे। दूसरी ओर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस मुख्यालय में मतदान करेंगे।

Tags

Next Story