Mizoram Elections: कांग्रेस ने बीजेपी और MNF साधा निशाना, मिजोरम को 7 गारंटी का किया वादा

Mizoram Elections: कांग्रेस ने बीजेपी और MNF साधा निशाना, मिजोरम को 7 गारंटी का किया वादा
X
Mizoram Assembly Elections: मिजोरम विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आज आखिरी दिन था। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मिजोरम के लोगों को वीडियो संदेश भेज 7 गारंटी का ऐलान किया है।

Mizoram Elections 2023: मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होना है। जिसके चलते आज प्रदेश में प्रचार प्रसार करने का अंतिम दिन था। प्रदेश की कुल 40 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। ऐसे में मल्लिकार्जुन खरगे ने आज रविवार को मिजोरम के लोगों को वीडियो संदेश भेजकर प्रचार किया। खरगे ने अपने संदेश का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही खरगे ने मिजोरम में कांग्रेस की सात गारंटी का भी ऐलान किया है।

खरगे ने संदेश में कहा कि कांग्रेस पार्टी ही मिजोरम में शांति और स्थिरता लेकर आई। खरगे ने सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा आज MNF शासन के तहत राज्य का बुनियादी ढांचा जर्जर है। युवा शिक्षा और रोजगार चाहते हैं, MNF-भाजपा शासन के तहत, भ्रष्टाचार जीवन का एक तरीका बन गया है। हमारे पास सुरक्षा, स्थिरता और सेवा सुनिश्चित करने का ट्रैक रिकॉर्ड है।

कांग्रेस की सात गारंटी

इसके साथ ही खरगे ने मिजोरम में सात गारंटी का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर मिजोरम में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो अधिक शक्ति और वित्तीय संसाधन देकर जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत, सर्वांगीण आर्थिक विकास के लिए बेहतर और टिकाऊ सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, युवा मिजो उद्यमी कार्यक्रम को लागू करके युवाओं के लिए पर्याप्त नौकरियां, 15 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर और कैंसर रोगियों का विशेष ख्याल, वृद्धावस्था पेंशन 2,000 प्रति माह, 750 में सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर इसके अलावा विधवाओं और विकलांगों को प्रतिमाह 2,000 की सहायता की योजना लागू करेंगे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने वीडियो में कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1986 में ऐतिहासिक मिजो समझौते पर हस्ताक्षर किए और 1987 में राज्य का दर्जा हासिल किया। तब से कांग्रेस का मिजोरम के लोगों के साथ एक बहुत ही विशेष संबंध रहा है। खरगे ने कहा कि लगातार कांग्रेस सरकार ने मिजोरम में शांति, स्थिरता, आदिवासी संस्कृति, पहचान और धर्मनिरपेक्षता सुनिश्चित की है।

'एमएनएफ शासन में राज्य का बुनियादी ढांचा जर्जर'

कांग्रेस के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम कृषि के लिए नई भूमि उपयोग नीति (एनएलयूपी) लाए, जिससे किसानों को लाभ हुआ और राज्य में चावल उत्पादन में काफी वृद्धि हुई। इसके साथ ही जोरमथंगा का पर निशाना साधते हुए कहा कि आज एमएनएफ शासन के तहत राज्य का बुनियादी ढांचा जर्जर है। युवा शिक्षा और रोजगार चाहते हैं। एमएनएफ-भाजपा शासन के तहत, भ्रष्टाचार जीवन का एक तरीका बन गया है।

बीजेपी-RSS पर साधा निशाना

खरगे यहीं नहीं रुके, उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आरएसएस-भाजपा आपकी संस्कृति, मूल्यों, धर्म और मिजो जीवन शैली को नष्ट करने पर तुले हुए है। मोदी सरकार आपकी जमीन और जंगल छीनकर अपने घनिष्ठ मित्रों को उपहार में देना चाहती है। खरगे ने मणिपुर हिंसा पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि भाजपा ने मणिपुर के लोगों के बीच विभाजन पैदा किया और राज्य 6 महीने से जल रहा है। मणिपुर के हजारों आदिवासियों को मिजोरम में शरण लेनी पड़ी। भाजपा पूर्वोत्तर के नाजुक सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करना चाहती है।

ये भी पढ़ें:- Mizoram Elections: वीडियो संदेश भेजकर पीएम मोदी ने किया प्रचार, बोले- साथ दीजिए अद्भुत सपने को करेंगे साकार

Tags

Next Story