राहुल गांधी ट्वीट कर फंस गए, सेना का किया अपमान- ट्रोलर्स बोले- शर्म आनी चाहिए

राहुल गांधी ट्वीट कर फंस गए, सेना का किया अपमान- ट्रोलर्स बोले- शर्म आनी चाहिए
X
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने योग दिवस पर सेना व आर्मी डॉग्स का मजाक उड़ाते हुए एक ट्वीट किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने योग दिवस के मौके पर सेना व सेना के ट्रेंड कुत्तों द्वारा किए जा रहे योगाभ्यास का अपमान करते हुए अपने ट्विटर के आधिकारिक हैंडल से लिखा है 'न्यू इंडिया'।

राहुल के ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की। मीरा नाम की एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि आप आर्मी डॉग स्क्वाड का अपमान कर रहे हैं, यह वास्तविक कारण है कि आपकी पार्टी विपक्ष के नेता के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई।

न्यू इंडिया ने आपको वोट न देकर सत्ता से बेदखल कर दिया है इसलिए आप 5 सालों के लिए शांति बनाकर रहें।

वहीं आकांक्षा नाम की ट्विटर यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि इस तस्वीर के जरिए लेखक कहना चाहता है कि कुत्ते कांग्रेसियों से बेहतर हैं जो योग कर रहे हैं वहीं एक हम हैं जो थाईलैंड लंदन जाकर सारे योग करते हैं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि योगा आप मत करिए। इसके साथ ही एक मीम का प्रयोग करते हुए राहुल पर तंज कसा है। मीम में आर्टीकल-15 का एक डायलाग है और मीम में लिखा है कि 'आपकी औकात अनुमति नहीं देती'।

इशिता जय सिंह नाम की एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि भारत का सबसे बड़ा बुद्धिहीन गधा, मिस्टर राहुल गांधी। वहीं एक यूजर ने जय श्री राम के नारों से उनका विरोध किया।

एक यूजर ने लिखा कि इसीलिए आपको नया भारत पप्पू बोलता है। आपकी मां भी योग करती हैं इस पर आपको विचार करनी चाहिए। ये बयान बेहद शर्मनाक।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story