कोविड के बाद फंगल इन्फेक्शन की चपेट में आईं सोनिया गांधी, जानें क्या होता है लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट

कोविड के बाद फंगल इन्फेक्शन की चपेट में आईं सोनिया गांधी, जानें क्या होता है लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट
X
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ( Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती सोनिया गांधी का अभी इलाज चल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी Congress President Sonia Gandhi की हेल्थ रिपोर्ट (Health Report) सामने आ चुकी है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ( Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती सोनिया गांधी का अभी इलाज चल रहा है। वह कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थी। लेकिन अब कोविड के बाद अब उनके लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट यानी फंगल इंफेक्शन हो गया है। जिसका इलाज किया जा रहा है। इसकी जानकारी पार्टी ने दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने कहा कि उन्हें अभी गहन निगरानी में रखा गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पार्टी की ओर से कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में 12 जून की दोपहर को भर्ती किया गया था। जब कोविड-19 संक्रमण के बाद उनकी नाक से खून आने लगा था। हाल ही में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अस्पताल में सोनिया गांधी से लगातार मिलने जाते रहते हैं। सोनिया गांधी 2 जून को कोरोना से संक्रमित हुईं।

जानें क्या होता है लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट

लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट का मुख्य लक्षण खांसी भी है। हालांकि, यह अधिक गंभीर होती है। इसमें आपको कफ और बलगम भी हो सकता है। अन्य संभावित लक्षण के तहत आपकी छाती में एक खिंचाव सा महसूस होता है और आपकी सांस भी फूलने लगती है और घबराहट भी होती है।

Tags

Next Story