कांग्रेस ने उठाया सवाल- इतने दिन तक चिन्मयानंद को गिरफ्तारी से बचाने का काम किसके इशारे पर हुआ

कांग्रेस ने उठाया सवाल- इतने दिन तक चिन्मयानंद को गिरफ्तारी से बचाने का काम किसके इशारे पर हुआ
X
भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद (Chinmayanand) को लॉ की छात्रा से रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप आज एसआईटी मे गिरफ्तार किया।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद (Chinmayanand) को लॉ की छात्रा से रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप आज एसआईटी मे गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसकी कोर्ट में पेशी हुई जहां से कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

इसके बाद एसआईटी चीफ नवीन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि चिन्मयानंद ने सारे आरोप कबूल कर लिए हैं। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में खुद चिन्मयानंद हैं, यह उन्होंने स्वीकार किया है। इसके लिए उन्होंने अपनी गलती मानी और शर्मिंदगी भी महसूस की। चिन्मयानंद के कबूलनामें पर कांग्रेस ने सवाल उठा दिया है।

कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब जब चिन्मयानंद ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है, तो सवाल उठता है कि आखिर उसको इतने दिन तक गिरफ्तारी से बचाने का काम किसके इशारे पर हुआ? आखिर किसके इशारे और सरंक्षण में चिन्मयानंद को कानून से परे जाकर छूट दी गई थी?

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story