Bharat Jodo Yatra: 150 दिन तक कांग्रेस नेताओं को नॉनवेज-शराब और स्मोकिंग से बनानी होगी दूरी, मानने होंगे ये नियम

तमिलनाडु (TamilNadu) के कन्याकुमारी (Kanyakumari) से 7 सितंबर को शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा (Congress bharat Jodo Yatra) का आज छठा दिन है। कल केरल पहुंची यात्रा का आज राज्य में दूसरा दिन हैं इसी बीच पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सुबह वेल्लयानी जंक्शन से पदयात्रा शुरू की। इस दौरन यात्रा के समर्थन में बहुत भीड़ उमड़ी। इस बीच 150 दिन की इस लंबी यात्रा में अनुशासन बनाए रखने के लिए पार्टी की ओर से 'यात्रियों' को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
यात्रा के दौरान 'क्या करें' और 'क्या नहीं करें' इसके बारे में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि 'भारत जोड़ो' यात्रा (bharat Jodi Yatra) में शामिल होने वालों को केवल शाकाहारी भोजन ही मिलेगा। साथ ही इस दौरान शराब और धूम्रपान जैसी चीजों से भी दूरी बनानी पड़ेगी। इसके अलावा यात्रा में सफेद कपड़े ही पहनने को कहा गया है। यह नियम भारत के यात्रियों के साथ-साथ राज्य यात्रियों और अतिथि यात्रियों पर भी लागू होगा।
हालांकि, वॉलंटियर्स (volunteers) यात्रियों को कपड़ों को लेकर छूट दी गई है। यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे यात्रा के दौरान लग्जरी, सुख-सुविधाओं और विशेष आवभगत की अपेक्षा न करें। यात्रा के दौरान लोगों को नम्रता, प्रेम और धैर्य के साथ मिलना है। यात्रा में शामिल होने वालों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था भी पहले से तय कर दी गई है। यात्रियों को केवल शाकाहारी भोजन ही उपलब्ध होगा। यात्रा में शामिल लोगों को मांसाहारी भोजन, शराब और धूम्रपान से दूर रहना होगा।
जिस राज्य में यात्री स्थित हैं, उसकी स्थानीय समिति को यह जिम्मेदारी उठानी होगी। यात्रियों के ठहरने के लिए कंटेनरों की व्यवस्था की गई है। वहीं मेहमानों और राज्य यात्रियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था राज्य कांग्रेस कमेटी (State Congress Committee) के पास है। यात्रा के दौरान ब्रेक लेना हो तो यात्री चटाई और दरियों पर बैठकर आराम करते हैं। दिन के कार्यक्रम का फीडबैक भी शाम को लिया जाता है। इन नियमों का उद्देश्य भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े लोगों के लिए किसी भी तरह के नकारात्मक प्रचार से बचना है। कांग्रेस (Congress) इस अभियान में अनुशासन बनाए रखना चाहती है। पार्टी नहीं चाहती कि यात्रा को लेकर कोई अनावश्यक विवाद हो।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS