राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा- बिना MSP-APMC मुसीबत में है बिहार का किसान, अब पीएम मोदी ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में एक बार फिर से ट्वीट किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि वे कृषि बिल पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार का किसान MSP-APMC के बिना बेहद मुसीबत में है और अब PM ने पूरे देश को इसी कुएँ में धकेल दिया है। ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।
बिहार का किसान MSP-APMC के बिना बेहद मुसीबत में है और अब PM ने पूरे देश को इसी कुएँ में धकेल दिया है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 5, 2020
ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है। pic.twitter.com/Err20Pp0kv
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नए कृषि कानूनों के विरोध में आज भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। लगातार करीब दस दिन से किसानों का हल्ला बोल जारी है। किसान दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं। किसान नेताओं और केंद्र सरकार के साथ हुई दो दौर की बातचीत में कोई भी नतीजा नहीं निकला है। किसानों और सरकार के बीच पहली बातचीत 30 नवंबर और दूसरी 3 दिसंबर को हुई थी। लेकिन, हल नहीं निकला।
बता दें कि कांग्रेस किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को लगातार घेर रही है। राहुल गांधी ने तीन दिसंबर को कहा था कि काले कृषि कानूनों को पूर्ण रूप से रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकार करना भारत और उसके किसानों के साथ विश्वासघात होगा। वहीं आज राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार का किसान MSP-APMC के बिना बेहद मुसीबत में है और अब PM ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेल दिया है। ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS