Breaking News: संजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, कल भाजपा में होंगे शामिल

Breaking News: संजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, कल भाजपा में होंगे शामिल
X
कांग्रेस पार्टी के सबसे करीबी और राज्यसभा के सांसद संजय सिंह ने गांधी परिवार को बड़ा झटका दिया है। संजय सिंह ने कांग्रेस और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी के सबसे करीबी और राज्यसभा के सांसद संजय सिंह ने गांधी परिवार को बड़ा झटका दिया है। संजय सिंह ने कांग्रेस और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संजय सिंह के इस्तीफे के बाद उनकी पत्नी अमिता सिंह भी पार्टी छोड़ देंगी। संजय सिंह ने कहा कि पार्टी में नेतृत्व जीरो है। मोदी से समर्थन की वजह सबका साथ सबका विकास है।

मीडिया से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस अभी भी अतीत में जी रही है।, भविष्य से अनजान है। आज देश पीएम मोदी के साथ है और अगर देश उनके साथ है, तो मैं उनके साथ हूं। मैं कल भाजपा में शामिल हो जाऊंगा। मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही राज्यसभा की अपनी सदस्यता भी ले ली है।

बता दें कि सूत्रों के मुताबिक, कल भारतीय जनता पार्टी में संजय सिंह शामिल हो सकते हैं। भाजपा से पारी शुरु करने वाले संजय सिंह ने 1998 में अमेठी से सांसद बने तो उसी दौरान अटल सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाए गए।

लेकिन उसके बाद जब राहुल गांधी ने कांग्रेस में आए तो उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। 2009 के लोकसभा चुनाव में वो सुल्तापुर से सांसद बने। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में संजय पार्टी से नाराज हो गए।

इसी दौरान कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा से टिकट दिया वो असम से राज्यसभा सांसद बन गए। अभी उनका एक साल का कार्यकाल बचा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story