Crowdfunding अभियान के तहत बीते 48 घंटों में कांग्रेस को मिला 3 करोड़ का दान, पैसे डोनेट करने में बिहार और महाराष्ट्र आगे

Crowdfunding अभियान के तहत बीते 48 घंटों में कांग्रेस को मिला 3 करोड़ का दान, पैसे डोनेट करने में बिहार और महाराष्ट्र आगे
X
Congress Donation Campaign: कांग्रेस पार्टी के ऑनलाइन चंदा इकट्ठा करने के ‘डोनेट फॉर देश’ नाम के अभियान को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लॉन्च किया। इस कैंपेन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं समेत लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

Donate For Desh Campaign: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी क्राउडफंडिंग के लिए डोनेशन फॉर देश (Donate For Desh) कैंपेन चला रही है। इस कैंपेन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं समेत आम लोग भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के क्राउडफंडिंग अभियान 'डोनेट फॉर देश' के तहत बीते 48 घंटों के दौरान 1,13,000 से अधिक योगदानकर्ताओं के माध्यम से लगभग 3 करोड़ रुपये चंदा प्राप्त हुआ है। कांग्रेस को अधिकांश चंदा देने वाले लोगों ने 138 रुपये दान किए हैं। वहीं 38 लोग ऐसे हैं जो 1.38 लाख रुपये दान किए हैं। इसके अलावा 626 लोगों ने 13,000 रुपये और 680 रुपये का दान दिया और बाकी छोटे रकम के अंशदान मिले है। कांग्रेस पार्टी अपनी 138 वीं वर्षगांठ मना रही है।

खरगे ने लॉन्च किया डोनेट फॉर देश अभियान

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के ऑनलाइन चंदा इकट्ठा करने के ‘डोनेट फॉर देश’ नाम के अभियान को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लॉन्च किया। चंदा अभियान की शुरुआत करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के खाते में 1,38,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं। 1.38 लाख रुपये दान करने वाले नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अशोक गहलोत, सीपी जोशी, निरंजन पटनायक, सुशील कुमार शिंदे, टीएस सिंह देव, जयराम रमेश और पवन खेड़ा का नाम शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक 11 लाख से अधिक लोगों ने Donate.in पर विजिट किया है। वहीं इस साइट को 20 हजार बॉट हमलों का सामना करना पड़ा।

बिहार और महाराष्ट्र टॉप पर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभियान में शीर्ष दानदाता राज्य दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, जैसे राज्य शामिल है। महाराष्ट्र से जहां (56 लाख रुपये) तो वहीं राजस्थान से (26 लाख रुपये), राजधानी दिल्ली से (20 लाख रुपये), उत्तर प्रदेश (19 लाख रुपये) और कर्नाटक (18 लाख रुपये) चंदा मिले है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक डोनेट करने वाले 81 प्रतिशत लोगों ने यूपीआई के माध्यम से दान किया है। आंकड़े तो ये भी बताते हैं कि सबसे अधिक चंदा बिहार से प्राप्त हुआ है।

राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षकों को भेजेगी पार्टी

कांग्रेस पार्टी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए संपन्न लोगों से बढ़ावा देने के लिए राज्य के नेताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षकों को भेजेगी। इस अभियान के तहत देश भर के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में प्रति बूथ कम से कम 10 लोगों तक पहुंचने के लिए घर-घर अभियान की जल्द शुरुआत होगी। पहली बार कांग्रेस सार्वजनिक रैलियों के दौरान क्यूआर कोड के माध्यम से आम जनता से पैसे मांगेगी। यहां मजेदार बात एक यह भी है कि कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अपनी बढ़ी हुई लोकप्रियता को भुनाने के लिए राहुल गांधी की ओर से हस्ताक्षरित टी-शर्ट और टोपी जैसे सामान भी बेचेगी।

ये भी पढ़ें:- क्या कांग्रेस के पास पैसा खत्म हो गया! Donate For Desh क्राउडफंडिंग मुहिम की शुरुआत 18 दिसंबर से...

Tags

Next Story