Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने जारी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के प्रवक्ताओ की लिस्ट, यात्रा शुरू करने से पहले राहुल लेंगे बापू का आशीर्वाद

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने जारी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवक्ताओ की लिस्ट, यात्रा शुरू करने से पहले राहुल लेंगे बापू का आशीर्वाद
X
कांग्रेस ने सोमवार को जारी की भारत जोड़ो यात्रा' के प्रवक्ता की सूची. जो अपने-अपने राज्य में भारत जोड़ो यात्रा की संभालेंगे कमान।

इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) को लेकर प्रदेश में सियासत की हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के तमाम नेता लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) पार्टी की 7 सितंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से पहले गुजरात दौरा करेंगे।

इसी दौरान राहुल गांधी सोमवार को (यानी आज) अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर कांग्रेस के 'बूथ वारियर्स' के 'परिवर्तन संकल्प' सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह बाद में साबरमती आश्रम जाएंगे, जहां वह एक प्रार्थना सभा में भी शामिल होंगे। और कांग्रेस की 'भारत जोड़ी यात्रा' से पहले महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेंगे। इसी कड़ी में कांग्रेस ने आज 'भारत जोड़ो यात्रा' के संबंध में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के प्रवक्ता की लिस्ट (Jodo Yatra Spokesperson List) जारी की हैं, जो अपने-अपने राज्य में भारत जोड़ो यात्रा की कमान संभालेंगे।


बता दें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का यह गुजरात दौरा 7 सितंबर से शुरू होने वाली पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से दो दिन पहले हो रहा है। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी और करीब 150 दिनों की इस पदयात्रा में 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।


आपको बता दें कि इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राजनीतिक दलों के तमाम नेता लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल कुछ दिन पहले गुजरात पहुंचे थे, जिसके बाद रविवार को बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राज्य का दौरा किया। वही अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज गुजरात दौरे पर हैं।

Tags

Next Story