राफेल के शस्त्र पूजन पर कांग्रेस की टिप्पणी, इस सरकार के साथ यही दिक्कत है, 'काम करने के साथ नाटक ज्यादा'

राफेल के शस्त्र पूजन पर कांग्रेस की टिप्पणी, इस सरकार के साथ यही दिक्कत है, काम करने के साथ नाटक ज्यादा
X
राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने लड़ाकू विमान राफेल (Fighter Aircraft Rafale) पर 'ऊँ' का निशान बनाया, नारियल चढ़ाया और पहियों के नीचे नींबू भी दिखाई दिए।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने मंगलवार को विजयदशमी (Vijayadashami) पर शस्त्र पूजा (Arms worship) के दौरान लड़ाकू विमान राफेल (Fighter Aircraft Rafale) रिसीव किया।

इस बीच राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने लड़ाकू विमान राफेल (Rafale) पर 'ऊँ' का निशान बनाया, नारियल चढ़ाया और पहियों के नीचे नींबू भी दिखाई दिए। इसके बाद कांग्रेस ने राजनाथ सिंह के द्वारा राफेल की पूजा किए जाने पर सवाल खड़े करते हुए निशाना साधा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आखिर लड़ाकू विमान राफेल को क्यों प्राप्त किया, ये काम वायुसेना ही कर सकती थी। ये सिर्फ एक नया लड़ाकू विमान ही है जो हमें मिल रहा है।

संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि विजयदशमी और राफेल विमान की जोड़ी मैच नहीं खाती है। यह विजयदशमी का त्योहार है जिसे सभी मनाते हैं, लेकिन आप इसे आने वाले राफेल से क्यों जोड़ रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के साथ यही दिक्कत है कि काम करने के साथ नाटक ज्यादा किया जाता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को विजयदशमी के मौके पर फ्रांस में लड़ाकू विमान राफेल उड़ाया और इसे भारत के लिए रिसीव भी किया। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जब किसी बड़े लड़ाकू विमान की भारत में इस तरह से एंट्री हुई है, जब पूरा विश्व भारत की शस्त्र पूजा को देख रहा था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story