पहलवानों के प्रदर्शन को मिला कांग्रेस का साथ, प्रियंका गांधी बोली- आरोपों की जांच हो

दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा पहलवानों का विरोध प्रदर्शन (Wrestlers protest) लगातार राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (WFI Brijbhushan Sharan Singh) पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद अब कांग्रेस (Congress ) भी भारतीय पहलवानों के समर्थन में उतर आईं। इस मामले पर कांग्रेस ने मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना जमकर साधा है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बेटियों पर अत्याचार करने वाले भाजपा नेताओं की सूची अंतहीन है. जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने ट्विटर पर लिखा, "कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद, पिता-पुत्र विनोद आर्य-पुलकित आर्य....और अब ये नया मामला! बेटियों पर अत्याचार करने वाले बीजेपी (BJP) नेताओं की फ़ेहरिस्त अंतहीन है। क्या ‘बेटी बचाओ’ बेटियों को बीजेपी नेताओं से बचाने की चेतावनी थी ! प्रधानमंत्री जी, जवाब दीजिए।
कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद, बाप-बेटे विनोद आर्य-पुलकित आर्य.... और अब यह नया मामला !
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) January 19, 2023
बेटियों पर अत्याचार करने वाले बीजेपी नेताओं की फ़ेहरिस्त अंतहीन है। क्या ‘बेटी बचाओ’ बेटियों को बीजेपी नेताओं से बचाने की चेतावनी थी ! प्रधानमंत्री जी, जवाब दीजिए।
1/2
वही कांग्रेस महासचिव ने एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री जी, बेटियों पर अत्याचार करने वाले तमाम भाजपाई ही क्यों होते हैं? कल आपने कहा था कि देश में खेलों के लिए बेहतर माहौल बना है। क्या यही बेहतर माहौल हैं?" जिसमें देश का नाम रोशन करने वाली बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं?"
हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 19, 2023
आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
इसके अलावा प्रियंका ने ट्वीट किया कि हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
दरअसल पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Wrestling Federation of India President Brijbhushan Sharan Singh) पर मनमानी तरीके से कुश्ती महासंघ चलाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर कई लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके लिए वे कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS