कांग्रेस ने किसान आंदोलन पर पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट का किया समर्थन, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

किसान आंदोलन के समर्थन में लगातार राजनीतिक पार्टियों के अलावा कई विदेशी हस्तियां भी जुड़ गई हैं। अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया और फिर ग्रेटा थनबर्ग के बाद कई बड़ी नेशनल और इंटरनेशनल हस्तियों ने खुला समर्थन कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट का समर्थन किया है। इसने न केवल राष्ट्रीय कवरेज बल्कि अंतर्राष्ट्रीय कवरेज भी मिल रही है। मशहूर हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने ट्वीट कर लिखा कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे।
पॉप गायक ने किसान संकट के संबंध में एक ट्वीट शेयर किया था। 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसान विरोध प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन मिल रहा है। मोदी सरकार के संकट से निपटने के लिए कुछ नाराजगी के साथ दुनिया भर के सेलिब्रिटी और कार्यकर्ताओं ने किसानों के आंदोलन में अपना समर्थन दिया।
अमेरिका के पॉप स्टार रिहाना चाइना के राष्ट्रपति पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राहुल जी के लिए शूरवीर दानवीर हैं, पूरे विश्व में डंका बजाने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, @narendramodi जी इनको देश के तानाशाह दिखते हैं, देश का गद्दार है कांग्रेस पार्टी
— Ajay Giri (@AjayGir19429661) February 3, 2021
कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग ने ट्वीट कर लिखा कि हम भारत में किसान विरोध के साथ एकजुटता में खड़े हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी की यूजर्स ने क्लास लगा दी है। एक यूजर ने लिखा कि रिहाना के रूप में कांग्रेस को मिला नया नेता, देश को अंतराष्ट्रीय लेबल पे बदनाम करने के साजिस मे कांग्रेस, वामपंथी और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग ने रिहाना को अपने नए किसान नेता नियुक्ति किया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अमेरिका की पॉप स्टार रिहाना चाइना के राष्ट्रपति पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राहुल के लिए शूरवीर दानवीर हैं, पूरे विश्व में डंका बजाने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को तानाशाह दिखते हैं, देश की गद्दार है कांग्रेस पार्टी
रिहाना के रूप मे कांग्रेस को मिला नया नेता, देश को अंतराष्ट्रीय लेबल पे बदनाम करने के साजिस मे कांग्रेस,वामपंथी और टुकड़े - टुकड़े गैंग के लोग ने रिहाना को अपने नए किसान नेता नियुक्ति किया..🤪
— Ashish Srivastava (@srivastav_ashis) February 3, 2021
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS