कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ 'तिरंगा यात्रा' निकालने का किया फैसला, पंजाब सीएम ने केंद्र पर लगाया ये आरोप

कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालने का किया फैसला, पंजाब सीएम ने केंद्र पर लगाया ये आरोप
X
मीडिया रिपोर्ट्स के मतुाबिक, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के कारण लगभग 50 हजार करोड़ का सरकार को घाटा उठाना पड़ा रहा है।

कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि कई गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिकायत की है कि केंद्र सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीएम ने भी मोदी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मतुाबिक, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के कारण लगभग 50 हजार करोड़ का सरकार को घाटा उठाना पड़ा रहा है। इसके बाद भी केंद्री सरकार की तरफ से सहायता की पहल नहीं कि गई है।

लगातार हमें नजरअंजाद किया जा रहा है। सीएम ने आरोप लगाया कि मैंने मोदी सरकार से मदद के लिए अनुरोध किया था। लेकिन मोदी सरकार ने जानबूझकर पंजाब की अभी तक कोई मदद नहीं की है।

यही वहज है कि कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला लिया है। सीएम अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों के लिए एकजुटता दिखाने के मकसद से आज सुबह 10 बजे तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है।

कांग्रेस अपनी इस इस मुहिम में पंजाब के हितों के प्रति एकजुटता दिखा के लिए कोरोना वायरस (कोविड-19) को भी जोड़ रही है। माना जा रहा है कि यदि पंजाब का यह मॉडल अन्य राज्य भी अपनाते हैं तो मोदी सरकार को बड़ी मुश्किल हो सकती है।

Tags

Next Story