कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने लिया फैसला, सोनिया गांधी ही रहेंगी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष

कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने फैसला लिया है कि सोनिया गांधी की पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। जानकारी मिली है कि CWC की बैठक में इस बात पर मुहर लग गई है कि अगले छह महीने तक सोनिया गांधी ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी।
बीते रविवार को लिखी थी चिट्ठी
सोनिया गांधी ने बीते रविवार को कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं को चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी आगे कांग्रेस का नेतृत्व जारी रखेंगी या नहीं, इसको लेकर बैठक हो पर खुलकर चर्चा हो। सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं को बताया था कि उनका कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल का 1 साल पूरा हो चुका है। अब नए अध्यक्ष का चुनाव हो।
सुबह 11 बजे से चल रही थी बैठक
बता दें कि सुबह 11 बजे के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई। इस बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। वहीं एके एंटोनी ने सोनिया गांधी से पद पर बने रहने की सलाह दी। अब जानकारी सामने आ रही है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सभी नेताओं के बीच सहमति बन गई है। इसमें तय किया गया है कि सोनिया गांधी ही फिर से एक साल तक कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी।
पीएल पुनिया बोले - पार्टी ने दिखाया विश्वास
पीएल पुनिया ने कहा कि सदस्यों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी में विश्वास व्यक्त किया और उनसे पार्टी की अध्यक्षता जारी रखने का आग्रह किया। इसके बाद वो पार्टी की बातों पर सहमत हुईं। उन्होंने कहा कि नए प्रमुख चुनने के लिए अगली बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी। शायद 6 महीने के भीतर ही बैठक बुलाई जाए। तब तक, सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बने रहने के लिए सहमत हो गईं हैं।
There is freedom to express views but discussion should be held on party forum, not in public domain, members expressed concerns over it. Sonia Gandhi ji said everyone is family & has to strengthen party together: PL Punia, Congress on members' letter over party leadership https://t.co/GuHybZn6tF
— ANI (@ANI) August 24, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS