अगर संविधान को बचाना है तो पीएम मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो- राजा पटेरिया, देखिये Video

अगर संविधान को बचाना है तो पीएम मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो- राजा पटेरिया, देखिये Video
X
कांग्रेस मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पीएम के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर संविधान बचाना है तो पीएम मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो। उनके इस बयान से सियासत गरमा गई है। पढ़िए रिपोर्ट...

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया ने पीएम मोदी के लिए बेहद विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ता मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगर संविधान बचाना है तो पीएम मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो। राजा पटेरिया के इस विवादित बयान से देशभर की सियासत गरमा गई है। बीजेपी के तमाम नेताओं ने राजा पटेरिया को निशाने पर ले लिया है। वहीं, विपक्ष के कई नेताओं ने भी इस बयान को गैरजरूरी बताकर निंदा की है।

राजा पटेरिया का विवादित बयान

कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच हमेशा किसी ने किसी मुद्दे को लेकर वाद-विवाद होते रहता है। इस क्रम में कई बार कुछ नेता ऐसे विवादित बयान दे देते हैं, जो देश भर के सियासत को हिलाकर रख देता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से, जहां कांग्रेस मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने विवादित बयान देते हुए पीएम मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहने को कहा है। दरअसल कल यानी रविवार को पवई में कांग्रेसी कार्यकर्ता मंडल की बैठक थी। इस बैठक को पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने संबोधित किया। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर संविधान बचाना है तो पीएम मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो।

ट्विटर पर पटेरिया का वीडियो हुआ वायरल

राजा पटेरिया का यह वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पटेरिया कार्यकर्ताओं उत्साह बढ़ाने के बदले उन्हें भड़का रहे हैं। पटेरिया ने कहा कि "पीएम मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। हालांकि बाद में नेताजी हत्या शब्द को हार की परिभाषा में तब्दील कर दी।

बीजेपी नेताओं में आक्रोश

राजा पटेरिया के इस विवादित बयान से बीजेपी नेताओं में आक्रोश है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस तरीके का बयान शर्मनाक है। देश की जनता को पीएम की हत्या के लिए उकसाया जा रहा है। साथ ही मंत्री ने पुलिस को पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही यह बात

इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजा पटेरिया की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है। कांग्रेस मैदान में मुकाबला नहीं कर सकती है, इसलिए यह पैंतरा अपना रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Tags

Next Story