इंडिया गेट से गायब हुई सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने दिया जबाव, जानिए क्या है मामला

स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Freedom Fighter Netaji Subhash Chandra Bose) की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया लेकिन अब यही प्रतिमा विवाद के घेरे में हैं। 3 फरवरी को होलोग्राम प्रतिमा को बंद कर दिया गया। जिसके बाद विपक्ष ने सरकार को घेरा। वहीं टीएमसी के नेताओं ने सरकार से इस मामले पर जवाब मांगा। अब केंद्र सरकार ने होलोग्राम प्रतिमा के बंद होने पर अपना जबाव दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, संस्कृति मंत्रालय के सूत्रों के के हवाल से जवाब मिला है कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह से होलोग्राम प्रतिमा को बंद कर दिया गया था। आज दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा नहीं दिखी। अत्यधिक मौसम की स्थिति के कारण 3 फरवरी को होलोग्राम को बंद कर दिया गया था। नेताजी की 125वीं जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को पीएम मोदी द्वारा होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था।
Hologram statue of Netaji Subhas Chandra Bose at India Gate in Delhi today
— ANI (@ANI) February 4, 2022
As per sources in Culture Ministry,the hologram was switched off on Feb3 due to "extreme weather conditions"
The hologram statue was unveiled by PM Modi on Jan 23 to mark Netaji's 125th birth anniversary pic.twitter.com/q0F9VAMzlJ
जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा गायब होने के विरोध में टीएमसी नेताओं ने धरना दिया। इस धरने में टीएमसी सांसद सौगत रॉय समेत अन्य नेता भी शामिल हुए और सरकार से जवाब मांगा। टीएमसी ने इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंधेरे में क्यों रखा गया। 28 फीट लंबी 3डी होलोग्राम बंद क्यों है।
पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवा चलने के कारण होलोग्राम लॉन्च को टाल दिया गया है। सरकारी अधिकारियों ने पिछली बार इन्हीं कारणों से 28-29 जनवरी को लॉन्च को टाल दिया था। इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रोजेक्टिंग डिवाइस कथित तौर पर तेज हवा के कारण गिर गया था, जिसे बाद में ठीक कर दिया गया था। हालांकि, अगले दिन तेज हवा के कारण स्टैंड एक बार फिर ढह गया।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिल्ली में तेज हवा चलने के कारण होलोग्राम लॉन्चिंग को टाल दिया गया। सरकारी अधिकारियों ने पिछली बार इन्हीं कारणों से 28-29 जनवरी को भी लॉन्च नहीं किया था। बता दें कि इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रोजेक्टिंग डिवाइस कथित तौर पर तेज हवा के कारण गिर गया था। जिसे बाद में सरकार ने ठीक किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS