Corona Case Update: बीते 24 घंटों में मिले 53 हजार नए मामले, 10 जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, महाराष्ट्र में Lockdown के संकेत

Corona Case Update: भारत में लगातार कोरोना के नए मामले देखने को मिल रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते हर दिन 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 53 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की वजह से 24 घंटों में 271 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कल 992 नए मामले सामने आए है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने आंकड़े जारी किए।
कोविड-19 (Covid-19) की वेबसाइट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 53 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 53,125 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल 1,21,48,487 मामले दर्ज हो चुके हैं। अभी भी देश में 5,49,085 मामले सक्रिय हैं।
बीते 24 घंटों में 41,217 मामले रिकवर हो चुके हैं। पूरे देश में अब तक 1,14,32,052 लोग ठीक हो चुके हैं और अपने घर जा चुके हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 355 हो चुकी है। देश में कुल 1,62,502 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच दिल्ली में बीते 24 घंटों में 1,904 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए।13 दिसंबर के बाद से महाराष्ट्र में कोरोना के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट देखी गई है। ताजा बुलेटिन में 31,643 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं 102 लोगों की मौत हो चुकी है।
इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले-
1. महाराष्ट्र- 2,745,518
2. केरल- 1,119,542
3. कर्नाटक- 989,804
4. आंध्र प्रदेश- 899,812
5. तमिलनाडु- 881,752
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS