Corona Case Update: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की राहुल गांधी को चिट्ठी, अब तक 7 दिन में कोरोना से 10 हजार मौतें

Corona Case Update: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की राहुल गांधी को चिट्ठी, अब तक 7 दिन में कोरोना से 10 हजार मौतें
X
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी है।

चीन ही नहीं अब अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। इसी बीच भारत में अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोरोना के हालातों पर बैठक कर रहे हैं। इसी ताजा मामले के बीच अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्टी लिखी है।




मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी है। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा में गाइडलाइन सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। साथ ही यात्रा के दौरान मास्क-सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। वैक्सीन लगे हुए लोग ही हिस्सा ले। नियमों का पालन नहीं होता है, तो भारत जोडो यात्रा को रद्द करें।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से एनसीडीसी और आईसीएमआर को पत्र लिखा गया है। सरकार ने सभी राज्यों से सावधान रहने के लिए कहा है। बीते दिन कोरोना से मरने वालों की संख्या पर नजर डालें, तो दुनिया के पांच देशों में इस वायरस से अब तक हजारों से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आने वाले दिनों में मरने वालों की संख्या और बढ़ेगी। पिछले 7 दिनों में पूरी दुनिया में कोरोना के 36 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। चीन में 10 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा सकती है।

दुनिया के इन देशों में आ रहे हर दिन इतने मामले

1. जापान - 72297

2. जर्मनी - 55016

3. ब्राजील - 29579

4. अमेरिका - 22578

5. दक्षिण कोरिया - 26622

Tags

Next Story