Corona Case Update: देश में फिर बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 56 हजार पहुंचे केस, महाराष्ट्र-दिल्ली में बढ़ रहा खतरा

Corona Case Update: देश में एक बार फिर कोरोना महामारी बेकाबू होती नजर आ रही है। होली पर पाबंदी के बावजूद बीते 24 घंटे में कोरोना के 56 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। राजधानी दिल्ली (Delhi Corona) में 19,00 मामले मिले हैं तो मध्य प्रदेश (MP) के भोपाल-इंदौर में लॉकडाउन लगाया हुआ है। वहीं महाराष्ट्र (MH) में नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है।
कोविड-19 (Covid-19) की वेबसाइट के मुताबिक, 30 मार्च को सुबह 1 बजे तक देश में 56 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। बीते 5 महीने बाद ऐसी बढ़ोतरी देखी गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 56,119 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद 1,20,95,329 मामले दर्ज हो चुके हैं। अभी भी देश में 5,37,511 मामले सक्रिय हैं।
महाराष्ट्र में 3,37,928 सक्रिय मामले हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में औसतन एक दिन में 3,000 नए मामले आते थे। आज एक दिन में 34,000 मामले आ रहे हैं। महाराष्ट्र में फरवरी के दूसरे सप्ताह में एक दिन में 32 मृत्यु होती थी, यह बढ़कर 118 हो गई है: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण pic.twitter.com/hcsT9Wg9ex
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2021
बीते 24 घंटे में 36,983 मामले रिकवर हो चुके हैं। पूरे देश में अब तक 1,13,90,829 लोग ठीक हो चुके हैं और अपने घर जा चुके हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 266 हो चुकी है। देश में कुल 1,62,147 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना के 1900 से ज्यादा नए मामले सामने आये हैं। जो हर दिन नया रिकॉर्ड दर्ज कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में सोमवार को 31,643 कोरोना के मामले दर्ज किए गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 27,45,518 तक पहुंच गई है। 102 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 54,283 हो गई। राज्य में बीते रविवार को 40,414 मामले दर्ज किए गए। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 28 मार्च तक 24,18,64,161 टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें सिर्फ 28 मार्च को 9,13,319 टेस्ट किये गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS