Corona Update : त्योहारी सीजन से पहले कोरोना ने फिर उठाया फन, केरल में मिले 30,007 नए मरीज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों को भी दी चेतावनी

भारत में त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही कोरोना वायरस (Coronavirus) ने एक बार फिर से फन उठाना शुरू कर दिया है। केरल में सबसे ज्यादा बुरे हालात हैं। यहां बीते 24 घंटे के दौरान कोविड से संक्रमित (Covid Infected) 30 हजार से ज्यादा नए मरीज (New Patient) मिले चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने त्योहारी सीजन में विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं, जहां कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच दर्ज की गई है। देश में कुल सक्रिय मामलों का केरल में 51%, महाराष्ट्र में 16% और कर्नाटक, तमिलनाडू व आंध्र प्रदेश का चार से पांच फीसद योगदान है।
उन्होंने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 46,000 नए मामले सामने आए। इनमें से 58% मामले केरल से सामने आए हैं। बाकी राज्यों में अभी भी कोविड के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सितंबर अक्टूबर माह में त्योहारों के मौसम में बेहद सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि अभी भी कोविड की दूसरी लहर का खतरा बना है। इस समय केरल में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।
24 घंटे के दौरान 80 लाख लोगों को किया वैक्सीनेट
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि हमने अब तक 46.69 करोड़ लोगों को देशभर में कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी है। इनमें से 13.70 करोड़ लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। कुल 60 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई हैं। पिछले 24 घंटों में 80 लाख डोज दी हैं, जबकि आज अभी तक 47 लाख डोज दी जा चुकी है।
भारत में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं जिसमें कोविड के सक्रिय मामले 10,000 से 1,00,000 के बीच हैं। देश में कुल सक्रिय मामलों का केरल में 51%, महाराष्ट्र में 16% और बाकी 3 राज्य(कर्नाटक, तमिलनाडू और आंध्र प्रदेश) का 4%-5% योगदान है: राजेश भूषण https://t.co/sQAODcGPcT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2021
केरल में हालात सबसे ज्यादा खराब
केरल में कोविड की वजह से हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित 30007 नए मरीज मिले हैं। 18997 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं, जबकि 162 लोगों ने इस महामारी से लड़ते हुए जान गंवा दी। केरल में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,81,209 है। अब तक यहां 20,134 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना पॉजीटिविटी रेट की बात करें तो यह 18.03% दर्ज किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS